1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 16, 2019, 9:59:37 PM
- फ़ोटो
SAMSTIPUR: जिले के दलसिंहसराय लंगड़ा चौक के पास चलती स्कॉर्पियों गाड़ी में आग लग गयी. देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गया. हालांकि गाड़ी सवार सभी लोगों को सुरक्षित है. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. बताया जा रहा है कि मोतिहारी जिले के बजरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद कुमार देवघर में बाबा भोले को जल चढ़ाने अपने परिवार के साथ देवघर जा रहे थे. गाड़ी में तीन पुरुष, तीन महिला और चार बच्चे सवार थे. पुलिस और फायर विग्रेड टीम के विलम्ब से पहुंचने के कारण स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस जिप्सी और बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बाद में वरीय पुलिस अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ.