ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

बिहार : संपत्ति विवाद में एक साल के बच्चे का मर्डर, शौचालय की टंकी से मिली डेड बॉडी

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां संपत्ति विवाद में एक साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. मामला नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के चरण गांव

बिहार : संपत्ति विवाद में एक साल के बच्चे का मर्डर, शौचालय की टंकी से मिली डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां संपत्ति विवाद में एक साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. मामला नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के चरण गांव का बताया जा रहा है और मृतक की पहचान चरण निवासी हरिओम सोनी के बेटे के रूप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि हरिओम सोनी के पिता ने अपनी संपत्ति उसकी पत्नी के नाम से कर दी थी. इस बात को लेकर हरिओम सोनी के भाई से उसका विवाद चल रहा था. बीती रात हरिओम सोनी की पत्नी और उसकी भाभी के बीच बहस हुई थी. रात में ही किसी समय बच्चे को उठाकर शौचालय की टंकी में फेंक दिया गया. बच्चे की मां ने उसे खोजना शुरू किया तो वह नहीं मिला जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई. 


अगले दिन घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी. बाद में परिजनों को पता चला कि बच्चे का शव शौचालय की टंकी में फेंका हुआ है. मामले की सूचना माली थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर बच्चे के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.  

टैग्स