ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

समोसा के साथ प्याज नहीं दिया तो जमकर हुई मारपीट, रणक्षेत्र में बदल गया इलाका, युवक घायल

SAMASTIPUR: मामूली सी बात को लेकर समस्तीपुर के बारहपत्थर चौक पर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना में एक युवक घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो

समोसा के साथ प्याज नहीं दिया तो जमकर हुई मारपीट, रणक्षेत्र में बदल गया इलाका, युवक घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: मामूली सी बात को लेकर समस्तीपुर के बारहपत्थर चौक पर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना में एक युवक घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो युवक समोसा खाने के लिए नाश्ते की दुकान पर गया हुआ था। जब दोनों ने दुकानदार से पहले दो-दो समोसा देने को कहा तक दुकानदार ने समोसा खाने को दिया। 


तब युवकों ने दुकानदार से प्याज मांगा लेकिन वो यह कहते हुए प्याज देने से इनकार कर दिया कि समोसा खाना है तो खाओं नहीं तो यहां से जाओ। इतनी फरमाइस हम पूरा नहीं करेंगे। हम प्याज नहीं देंगे तब युवक ने कहा कि जब समोसा खिलाते हैं तब प्याज भी रखना चाहिए। कोई कस्टमर मांग दिया तो देना ना चाहिए। प्याज को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच बकझक होने लगी और विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गालीगलौज और मारपीट पर उतर आया। 


दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दुकान में रखे शीशे के जार को भी तोड़ दिया गया। टूटे शीशे की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। मारपीट की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद दोनों युवक वहां से निकल गया। लोगों ने इस घटना की सूचना नगर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।