ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

वसूली के लिए हुई थी आर्यन की किडनैपिंग, जांच से हटाए गए समीर वानखेड़े पर नवाब का बड़ा आरोप

DESK : महाराष्ट्र में नवाब मालिक और ड्रग्स मामले में मशहूर अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के बीच तकरार लगातार बढ़ती ही जा रह

वसूली के लिए हुई थी आर्यन की किडनैपिंग, जांच से हटाए गए समीर वानखेड़े पर नवाब का बड़ा आरोप
Editor
3 मिनट

DESK : महाराष्ट्र में नवाब मालिक और ड्रग्स मामले में मशहूर अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के बीच तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है. अब नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है. मलिक ने वानखेड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उगाही करने के लिए आर्यन खान को किडनैप किया था और फिरौती मांगी थी. उन्होंने दावा किया कि इस मामले की जांच एक खास एसआईटी करेगी जिसे महाराष्ट्र सरकार ने बनाया है और केंद्र सरकार की एसआईटी भी इसमें शामिल होगी। नवाब मलिक ने कहा कि अब यह देखना होगा कि कौन तह तक जाकर इस काले कारनामे की असलियत को सामने लाता है और उसे और उसकी नापाक निजी सेना को बेनकाब करता है.


नवाब मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है कि मैंने एसआईटी बनाने की मांग की थी पर अब दो एसआईटी बनाई गई है. एक टीम केंद्र सरकार के तरफ से बनाई गई है जबकि दूसरी राज्य सरकार ने बनाई है. अब देखना यह है कि कौन सबसे पहले मामले की तह तक जाकर असलियत को सामने लाता है और उसे और नापाक आर्मी का पर्दाफाश करता है.

आपको बता दें कि चर्चित आर्यन खान मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की जांच शुक्रवार को एनसीबी के मुंबई जोन से एजेंसी की केंद्रीय टीम को ट्रांसफर कर दी गई थी. समीर वानखेड़े, जिनके खिलाफ मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में कथित जबरन वसूली के आरोपों की जांच की जा रही है, वह अब जांच की निगरानी नहीं करेंगे. वहीं नवाब मलिक ने अपनी यह टिप्पणी उस दिन की है जब नवगठित एसआईटी टीम के प्रमुख संजय सिंह विभिन्न मामलों को देखने के लिए आज मुंबई का दौरा करेंगे.


बताते चलें कि समीर वानखेड़े को आर्यन खान ड्रग्स मामले से हटा दिया गया है. इस बारे में समीर वानखेड़े ने कहा है कि मैं एनसीबी की मुंबई इकाई का जोनल निदेशक हूं और रहूँगा. मुझे उस पद से नहीं हटाया गया है.

टैग्स