ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदबिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पद

अखिलेश को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में होंगी शामिल !

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही बड़े नेताओं के दलबदल का दौर जारी है. एक ओर बीजेपी के मंत्री विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो वहीं अब सम

अखिलेश को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में होंगी शामिल !
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही बड़े नेताओं के दलबदल का दौर जारी है. एक ओर बीजेपी के मंत्री विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो वहीं अब समाजवादी नेता भाजपाई बन रहे हैं. इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है. 


एक ओर जहां अखिलेश यादव बीजेपी को झटका दे रहे तो वहीं अब बीजेपी कि तरफ से भी अखिलेश यादव को करंट दिया जा रहा है. इससे पहले मुलायम के समधी हरिओम यादव भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं.


दरअसल, मुलायम के समधी और फिरोजाबाद की सिरसागंज सीट से सपा विधायक हरिओम यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव को लेकर खबरें तैरने लगी. हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश उर्फ नेहरू की बेटी की शादी मुलायम स‍िंह के भतीजे रणवीर सिंह से हुई है.


अपर्णा, मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. ऐसी अटकलें हैं कि बीजेपी अपर्णा यादव लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना सकती हैं. हालांकि, बीजेपी या अपर्णा की ओर से इन चर्चाओं पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा खूब वायरल हो रही है.


बता दें कि अपर्णा यादव ने वर्ष 2017 के यूपी चुनाव में लखनऊ की इसी कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. तब उन्हें बीजेपी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था.