ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा

पटना में बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पहली बार MLC बने भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शपथ के बाद बिहार में फिल्म सिटी बनाने और युवाओं को रोजगार दिलाने की बात कही।

बिहार न्यूज
शपथग्रहण के बाद क्या बोले पवन सिंह?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी नए सदस्यों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह विधान परिषद के उप भवन (एनेक्सी) के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और लोजपा रामविलास नेता अशरफ अंसारी पहली बार विधान परिषद के सदस्य के रुप में शपथ ली। 


बिहार विधान परिषद (MLC) के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए 10 नए सदस्यों ने 1 जुलाई 2026 को पद की शपथ ली। इनमें एनडीए (NDA) और महागठबंधन (महागठबंधन) के सदस्य शामिल हैं। जेडीयू (JDU)से 4 सदस्य निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति, ललन प्रसाद, बीजेपी (BJP) से 4 सदस्य पवन सिंह (भोजपुरी गायक/अभिनेता), संजय प्रकाश मयूख, अनिल ठाकुर, शीला पंडित, लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी, आरजेडी (RJD)से सुनील कुमार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। 


बिहार विधान परिषद के उप चुनाव और द्विवार्षिक चुनाव 2026 में निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज पटना स्थित विधान परिषद उप भवन सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। 


शपथग्रहण के बाद क्या बोले पवन सिंह?

जय भोजपुरी जय बिहार एक कलाकार हूं एक कलाकार का नाते यही चाहूंगा कि मैं अपना काम अपनी एक्टिंग अपनी सिंगिंग बिहार में रहकर ही करूं। बिहार में फिल्म सिटी बने ताकि हमारे नए नए लड़के जो गाना गा रहे हैं एक्टिंग कर रहे हैं उन लोगों को प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है. मैं यह कोशिश करूंगा कि हमारे बिहार में फिल्म सिटी बने।  ताकि बच्चों को काम मिले और हमारा भोजपुरी बम बम रहे। 

टैग्स