ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

समस्तीपुर थानेदार की हत्या पर अररिया सांसद ने जताया दुख, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

ARARIA: अररिया के पलासी थाना क्षेत्र दिघली गांव निवासी नंदकिशोर यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। समस्तीपुर के मोहनपुर थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की हत्या से उनके पैतृक आ

समस्तीपुर थानेदार की हत्या पर अररिया सांसद ने जताया दुख, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया के पलासी थाना क्षेत्र दिघली गांव निवासी नंदकिशोर यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। समस्तीपुर के मोहनपुर थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की हत्या से उनके पैतृक आवास में शोक की लहर है। समस्तीपुर के मोहनपुर थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव का पार्थिव शरीर समस्तीपुर पुलिस लाइन में लाया गया। जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।


अररिया सांसद प्रदीप कुमार ने इस घटना पर दुख जताया है। कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शहीद अररिया के लाल नंदकिशोर यादव के आश्रितों को समुचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है।उन्होंने कहा कि हम शहीद नंदकिशोर यादव के परिवार के साथ हैं। 


उन्होंने गिरती कानून व्यवस्था के बीच नापाक इरादे के साथ थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव पर किए गए हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। पलासी प्रखंड क्षेत्र के दीघली गांव निवासी स्व .सरजी लाल यादव के पुत्र नंन्दकिशोर यादव समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष के रुप में पदस्थापित थे। 


जो बीते रात्रि गस्ती के दौरान मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए पटना लाया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्व. नन्द किशोर यादव चार भाई में सबसे छोटे थे। 2009 बैच में अवर निरीक्षक पद पर इनकी नियुक्ति हुई थी। इनकी शादी जोकीहाट थाना क्षेत्र के बहारबाड़ी गांव में हुई थी। यह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता

समस्तीपुर थानेदार की हत्या पर अररिया सांसद ने जताया द… | FirstBihar