ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

समस्तीपुर में युवक का मर्डर, नदी में मिली लाश

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में अपराधियों का ताडंव जारी है. आए दिन अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुफ्फसिल थाना अंतर्गत जितवारपुर गांव की है, जहां अपराधि

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में अपराधियों का ताडंव जारी है. आए दिन अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला  मुफ्फसिल थाना अंतर्गत जितवारपुर गांव  की है, जहां अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी है. 

बताया जा रहा है कि  रविवार की रात दिवाकर राय नाम के एक शख्स को उसके घर से अगवा कर लिया गया था. दिवाकर की लाश सोमवार को गंडक नदी में तैरती मिली है.उसके डेडबॉडी को देखने से लग रहा था कि बड़ी बेरहमी से पहले उसके साथ मारपीट की गई है फिर गले मे गोली मारकर हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया था.

 जानकारी के अनुसार जितवारपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. दोनों गुट के लोग एक -दूसरे पर कई बार हमला भी कर चुके थे. करीब 9 महीने पहले पुलिस ने भी दिवाकर को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था जिसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी भी हुआ था.उसे जेल भेजने पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया था. तब दिवाकर ने पुलिस पर ही अपनी हत्या की नीयत से मारपीट का आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग में गुहार लगाई थी. जिसमे फिलहाल पुलिस की भूमिका की जांच भी चल ही रही है. उस मामले में कुछ दिन पहले ही दिवाकर जेल से छूटकर बाहर आया था. इसी बीच रविवार की रात  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ पंचायत के फरपुरा गांव से क़रीब एक दर्ज़न लोगों ने दिवाकर को उठा लिया था. बताया जाता है कि इसकी सुचना उसके एक साथी ने परिजनों को दी.  उसके बाद परिजन उसकी खोज रात भर करते रहे लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका.   सोमवार की सुबह उसका शव गंडक नदी किनारे देखे जाने की सुचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम में भेजा गया है. 

 पुलिस का बताना है कि मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर कई मामले भी दर्ज़ हैं। अभी कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूटा था। हत्या किसके द्वारा और किस वजह से की गई है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। फ़िलहाल इस घटना को लेकर पुरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता