Hindi News / news / समस्तीपुर : चलती ट्रक में लगी भीषण आग, जिंदा जले ड्राइवर और...

समस्तीपुर : चलती ट्रक में लगी भीषण आग, जिंदा जले ड्राइवर और खलासी

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Aug 12, 2020, 1:58:54 PM

समस्तीपुर :  चलती ट्रक में लगी भीषण आग, जिंदा जले ड्राइवर और खलासी

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से, जहां उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर के पास एनएच-28 पर एक ट्रक में आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई है. 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि  मंगलवार की देर रात एक ट्रक में आग लगने से ट्रक के ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गयी. आग से पूरी तरह क्षतिग्रस्त इस ट्रक की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ट्र्क ने आगे चल रही किसी वाहन में टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक में आग गई.  वहीं ट्रक में 5 लीटर वाले गैस सिलेंडर के भी अवशेष मिले हैं. तो कई लोगों का मानना है कि सिलेंडर फटने से भी यह हादसा हो सकती है. 

संभावना यह भी है कि ट्रक का दरवाजा  नहीं खुल पाने के कारण दोनों चालक -खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई.  मामले की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थानाेकी पुलिस मौके पर पहुंची औऱ फायर ब्रिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. फिर क्रेन की मदद से सुबह में ट्रक का दरवाजा तोड़कर दोनों जले शवों को बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. 

 बुरी तरह जल जाने की वजह से दोनों शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है.खबर के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मध्यप्रदेश के रीवा जिले से प्याज लोड कर मुसरीघरारी की तरफ से दलसिंहसराय की तरफ जा रही थी. पुलिस ट्रक और मृतक के पहचान की कोशिश में जुटी है.