डॉक्टर की लापरवाही से महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने किया तोड़फोड़

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Nov 23, 2020, 8:26:39 AM

डॉक्टर की लापरवाही से महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने किया तोड़फोड़

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: डॉक्टर की लापरवाही से महिला और नवजात की मौत हो गई. जिससे नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ किया. यह घटना मोहनपुर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल की है. 

डॉक्टर और स्टाफ फरार

परिजनों ने जब हंगामा शुरू किया तो डॉक्टर और सभी कर्मी नर्सिंग होम से फरार हो गए.हंगामे की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने एक कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गयी. 

जानकारी के अनुसार गायत्री काम्प्लेक्स के निकट डॉ. शकील अंसारी के शांति इमरजेंसी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान ऑपरेशन के कुछ ही घंटों के भीतर महिला की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ भी की. जच्चा -बच्चा की मौत पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. मृतक महिला की पहचान ताजपुर के रजवा गांव निवासी राजीव कुमार की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है.