1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated Feb 13, 2021, 10:34:45 AM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से हैं,जहां अपराधियों ने दिनदहांड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 3 लाख 43 हज़ार रुपए लूट कर फरार हो गए.
मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कु स्थान के निकट आजादनगर मोहल्ला की है. जहां दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रुपये से भरा बैग लूट लिया और घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि उजियारपुर में ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाला शख्स बाइक से अपने एक साथी के साथ समस्तीपुर में पैसे जमा करने जा रहा था, तभी पहले से मौके पर मौजूद चार अपराधियों ने बाइक को रुकवाया और पैसे लूट कर फरार हो गए. पीड़ित शख्स ने लुटेरों की एक बाइक का नम्बर भी पुलिस को बताया है. पुलिस का दावा है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और बाइक के नम्बर के आधार पर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.