ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, 3 बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेल्ट से मारा, वीडियो वायरल

SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल चोरी के आरोप में तीन मासूम बच्चों को एक शख्स ने बेरहमी से पीटा है. ती

चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, 3 बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेल्ट से मारा, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल चोरी के आरोप में तीन मासूम बच्चों को एक शख्स ने बेरहमी से पीटा है. तीनों बच्चों का हाथ और पैर बांधकर उन्हें बेल्ट से पीटा गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.


घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल विडियो के संबंध में बताया जाता है कि लोहागीर गांव के एक किराना दुकानदार ने चोरी के आरोप में गांव के ही तीन बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी है. बताया गया है कि सोमवार दोपहर गांव के ही ये तीनों बच्चे दुकान पर सामान लेने गए थे. वहां कुछ रुपए की चोरी हुई. बाद में इन बच्चों को आरोपित करते हुए दुकानदार ने दुकान में बंद कर हाथ पैर बांध कर बेल्ट से इनकी जमकर पिटाई की. 


बेल्ट से पिटाई करने से बच्चों के शरीर पर पिटाई के दाग बन गए हैं.  थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता