1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 23, 2019, 3:54:20 PM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: यूपी के गाजियाबाद में सीवर में सफाई करने उतरे बिहार के समस्तीपुर के 5 मजदूर की मौत होने के बाद उनके घर सिंघिया में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. सभी मृतकों के परिवारों में चीख पुकार मची हुई है. इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई है. मरने वाले मजदूरों में सिंघिया के महारा पंचायत के वार्ड संख्या 8 के तीन मजदूर हैं.समस्तीपुर जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दी जिसके बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. जानकारी के मुताबिक 5 महीने पहले ही सभी मृतक काम की तलाश में गाजियाबाद गए थे. सभी दुर्गापूजा में घर आने वाले थे पर उस से पहले उनकी मौत की मनहूस खबर घर आ गई. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट