ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारजीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

सामंजन की मांग को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे समावेशी शिक्षक, पुलिस के साथ हुई धक्का - मुक्की

PATNA : बिहार के समावेशी शिक्षकों ने मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है। शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर पटना में विधानसभा घेराव करने पहुंचे जहां पुलिस ने इन लोगों पर लाठीचार्ज किया है

सामंजन की मांग को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे समावेशी शिक्षक, पुलिस के साथ हुई धक्का - मुक्की
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के समावेशी शिक्षकों ने मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है। शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर पटना में विधानसभा घेराव करने पहुंचे जहां पुलिस ने इन लोगों पर लाठीचार्ज किया है। बिहार राज्य समावेशी शिक्षा संघ के आह्वान पर सामान्य विद्यालयों में सामंजन की मांग को लेकर राज्य के समावेशी शिक्षक पिछले कई महीनों से हड़ताल पर चले गए हैं।


वहीं, हड़ताल के प्रथम दिन शिक्षकों ने पटना गर्दनीबाग में धरना दिया। इसके पश्चात् बुधवार से सभी जिला और प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में कार्यालय कक्ष के सामने धरना दे रहे हैं। हड़ताल पर जाने से जिले के सभी कोटि के दिव्यांग बच्चों का शैक्षणिक कार्य बाधित है। अब आज यह अपनी मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे जहां पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया है। 


हड़ताल के दौरान शिक्षकों ने कहा कि राज्य के सभी विशेष शिक्षक सरकारी नीतियों के खिलाफ व सामान्य विद्यालयों में सामंजन की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की हैं। सरकारी स्कूलों में कार्यरत विशेष शिक्षकों ने नियमित नियुक्ति के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया है। एनएएसएआरपी व बिहार समावेशी शिक्षा संघ के विशेष शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही गई है। 


इसके बाद भी सरकार अगर मांग पूरी नहीं करेगी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन समावेशी शिक्षा संघ ने धरनास्थल पर प्रत्येक जिलों का एक रोस्टर बनाया गया है। वहीं, जिन जिलों का रोस्टर खाली है। वह अपने प्रखंड मुख्यालय के संसाधन कक्ष में सारा कार्यक्रम ठप करते हुए हड़ताल पर बैठ गए हैं।