ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

सकुशल धरती पर लौटा नासा Artemis-1, मानव निर्मित पहला जिसने तय की इतनी दूरी

DESK : NASA Artemis-1 मिशन का ओरियन स्पेसक्राफ्ट 25 दिन की यात्रा के बाद सकुशल धरती पर लौट चूका है. इस बात की जानकारी नासा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से ओरियन स्

सकुशल धरती पर लौटा नासा Artemis-1, मानव निर्मित पहला जिसने तय की इतनी दूरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : NASA Artemis-1 मिशन का ओरियन स्पेसक्राफ्ट 25 दिन की यात्रा के बाद सकुशल धरती पर लौट चूका है. इस बात की जानकारी नासा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से ओरियन स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग की वीडियो शेयर करते हुए दी. नासा ने लिखा, "अंतरिक्ष के माध्यम से 1.4 मिलियन मील की यात्रा करने के बाद, चंद्रमा की परिक्रमा करने और डेटा एकत्र करने के बाद जो हमें भविष्य के #आर्टेमिस मिशनों पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए तैयार करेगा, @NASA_Orion अंतरिक्ष यान घर आ गया है."


आपको बता दें, नासा ने 16 नवंबर को अपने तीसरे प्रयास में दुनिया के सबसे बड़े राकेट SLS से ओरियन स्पेसक्राफ्टर को अंतरक्षि में भेजा था. Artemis-1 नासा के मंगल मिशन के बाद सबसे महत्वपूर्ण मिशन है. ओरियन स्पेसक्राफ्ट को इंसानों की अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार किया गया है. मानव निर्मित यह पहला स्पेसक्राफ्ट है जिसने इतनी लम्बी दूरी तय की है. इसके साथ ही ओरियन बिना इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़े इतनी लम्बी यात्रा करने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट बन गया है.


https://twitter.com/NASA/status/1601995737449263104?s=20&t=7mFLayfYRpHzHjdd7U4lCw

Artemis-1 मिशन के दौरान ओरियन स्पेसक्राफ्ट को चन्द्रमा की परिक्रमा के लिए भेजा गया था. SLS राकेट की लॉन्चिंग भविष्य में होने वाले मून मिशन का लिटमस टेस्ट है. इस टेस्ट में नासा को सफलता मिल चुकी है. अब आने वाले समय में और भी अंतरिक्षयान ऐसे मिशन के लिए भेजे जाएंगे जिनमें अंतरिक्षयात्री भी मौजूद होंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2024 में अर्टेमिस-2 (Artemis-2) और 2025 में अर्टेमिस-3 (Artemis-3) मिशन लांच किये जाने हैं. Artemis-3 मिशन में एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में भेजा जाना है. उस से पहले जरूरत के अनुसार तकनीकों को विकसित किया जाएगा.