ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: पटना में 10 साल के बच्चे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगकर छोड़ा; पुलिस ने 12 घंटे में किया रेस्क्यू

Bihar Crime News: पटना के गर्दनीबाग इलाके से 10 साल के बच्चे का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बच्चे को बापू टावर के पास से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी मोहल्ले के युवक बताए जा रहे हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत धकनपुरा इलाके से शुक्रवार शाम 10 वर्षीय नाबालिग छात्र उद्यम कुमार उर्फ लल्लू का अपहरण कर लिया गया। परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर बापू टावर के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।


गर्दनीबाग थानेदार ने बच्चे की बरामदगी की पुष्टि की है। मामले में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। पीड़ित छात्र की मां मनीषा देवी ने बताया कि उनका बेटा शाम करीब 7:30 बजे घर के पास एक मंदिर के समीप खड़ा था, तभी मोहल्ले के ही दो युवकों ने उसके मुंह पर गमछा लपेटकर जबरन कार में बैठा लिया और अपहरण कर लिया।


रात लगभग 9 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई और फिरौती नहीं देने पर बच्चे की हत्या की धमकी भी दी गई। इसके तुरंत बाद बच्चे के पिता सोनू कुमार सिंह, जो कि निजी फाइनेंस का कार्य करते हैं और SBI बैंक से जुड़े हुए हैं, उन्होंने पत्नी से कहा कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।


बच्चे ने अपहरण के बाद पूछताछ में मोहल्ले के छोटू और अनीश का नाम लिया है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार दोनों आरोपी नशे की लत के शिकार हैं। बच्चे के अनुसार उसे एक कार में बैठाकर एक घर में ले जाया गया, जहां मुंह बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया गया था। पुलिस के दबाव के कारण आरोपियों ने देर रात बापू टावर के पास बच्चे को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता