ब्रेकिंग
Bankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोपBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप

Bihar Politics: ‘बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि सरकार बीमार है’ 7 दिन में 97 हत्या पर तेजस्वी ने बोला हमला

Bihar Politics: बिहार में 7 दिन में 97 हत्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि सरकार बीमार है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक तरफ जहां विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो वहीं दूसरी तरह सरकार के सहयोगी दल भी अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके तेजस्वी यादव ने पिछले 7 दिन में 97 हत्या का जिक्र कर एक बार फिर से अपराध को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की है।


तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “बिहार में 𝟕 दिन में 𝟗𝟕 हत्याएं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री सब बेकार, अपराधी ही असल सरकार! समस्तीपुर में कैदी की हत्या सारण में कारोबारी की हत्या समस्तीपुर में सरपंच की हत्या बेगूसराय में व्यवसायी की हत्या छुट्टी आए ITBP जवान की हत्या मुजफ्फरपुर में कारोबारी की हत्या गया में बुजुर्ग का अपहरण कर हत्या पटना में महिला की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों पर गोलियों की बौछार,एक की हत्या, बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि सरकार बीमार है”।


इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया 'X' पर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर पर आड़े हाथों लिया था।उन्होंने लिखा कि गया जी में होमगार्ड की बहाली में भाग लेने आई एक बेटी बेहोश होकर गिरी और उसी बेहोशी की हालत में प्रशासन द्वारा बुलाई गई एम्बुलेंस में ही उसके साथ गैंगरेप किया गया। बिहार में इसे आप राक्षस राज कहेंगे? दुराचारी महाजंगल राज कहेंगे या फिर मोदी-नीतीश का कुशासन कहेंगे?


उधर, एनडीए में शामिल लोजरपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बिहार में बढ़ते अपराध के लिए सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख होता है कि बिहार में उन्हें सरकार का समर्थन करना पड़ता है। चिराग के इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया और कहा कि अगर चिराग पासवान को दुख हो रहा है तो वह वहां चले जाए, जहां सुख मिले। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता