ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक को चाकू से गोदा, छानबीन में जुटी पुलिस

SAHARSA : इस वक्त एक ताजा खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है, जहां बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक को अपराधियों ने चाकू से गोद दिया है. वह गं

बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक को चाकू से गोदा, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA :  इस वक्त एक ताजा खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है, जहां बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक को अपराधियों ने चाकू से गोद दिया है. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सहरसा जिले के एमएलटी कॉलेज परिसर की है. जहां बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक को अपराधियों ने चाकू से गोद दिया है. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी छात्र की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है, जो तरघट ओपी क्षेत्र के पामा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.


बताया जा रहा है कि जख्मी छात्र सोनू फिलहाल हटिया गाछी में एक किराये के मकान में रहकर बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था. उसे जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से गायत्री नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.


इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता