ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

सहरसा के बेखौफ अपराधियों की करतूत, लूटपाट के दौरान बुजुर्ग को मारी गोली, हालत नाजुक

SAHARSA: बिहार के सहरसा में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि अपराधी आए दिन आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। सहरसा के बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थ

सहरसा के बेखौफ अपराधियों की करतूत, लूटपाट के दौरान बुजुर्ग को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि अपराधी आए दिन आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। सहरसा के बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थित दर्ज कर पुलिस को बड़ी चुनौती देने का काम किया है। डीबी रोड में एक बुजुर्ग से लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी है। बदमाशों ने वृद्ध को गोली तब मारी जब वे अपने दामाद के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हैं। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।


 घायल बुजुर्ग की पहचान इंद्रनंद झा के रूप में हुई है जो सिचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मी हैं। इंद्रनंद झा सहरसा के शिवपुरी इलाके के रहने वाले है। उनके दामाद की मौत हो गयी थी। श्मशान घाट में दाह संस्कार करने के बाद वे घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। बुजुर्ग ने जब विरोध किया तब बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद बुजुर्ग रास्ते में गिर पड़े। गोली मारने के बाद बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गये।


 घायल हालत में सड़क पर बैठे बुजुर्ग पर डायर 112 टीम की नजर गयी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही इलाके के लोग लूट की इस घटना से काफी दहशत में है। लोगों का कहना है कि इलाके में अपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता