ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

सड़क पर नमाज़ पढ़ते लोगों को पुलिस जवान ने मारी लात, वीडियो वायरल होते ही हो गया बड़ा एक्शन

DELHI: दिल्ली के इंद्रलोक इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक पुलिस का जलाव सड़क किनारे नमाज़ अदा कर रहे लोगों को हटाने के लिए उसके साथ दुर्व्यवहार करता दिख र

सड़क पर नमाज़ पढ़ते लोगों को पुलिस जवान ने मारी लात, वीडियो वायरल होते ही हो गया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के इंद्रलोक इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक पुलिस का जलाव सड़क किनारे नमाज़ अदा कर रहे लोगों को हटाने के लिए उसके साथ दुर्व्यवहार करता दिख रहा है। पुलिसकर्मी नमाज पढ़ते लोगों को लात मारता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी की इस करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी जवान के खिलाफ बड़ा एक्शन हो गया है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मेट्रो के खंभे के पास सड़क किनारे कुछ युवक नमाज़ पढ़ रहे हैं। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी नमाज़ियों के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी की हरकत के बाद वहां भीड़ जुट गई है और सब पुलिसकर्मी को घेरकर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे।


इस घटना को लेकर कांग्रेस के नेता बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस सासंद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस वीडियो को 'एक्स' पर शेयर कर दिल्ली पुलिस पर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोपी जवान के खिलाफ सख्स कार्रवाई की मांग की है। वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।


दिल्ली पुलिस के डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीणा ने वीडियो वायरल होने के बाद कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को कथित तौर पर उत्तरी दिल्ली में सड़क पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों के साथ मारपीट करते देखा गया है। आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।