ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

सड़क किनारे प्लास्टिक में लिपटा मिला बम, CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला समाने आया है। यहां जिले के हुसैनाबाद इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे पॉलीथीन में लिपटा एक बम बरामद किया गया। ज

 सड़क किनारे प्लास्टिक में लिपटा मिला बम, CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला समाने आया है। यहां जिले के हुसैनाबाद इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे पॉलीथीन में लिपटा एक बम बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में दहशत है। बाबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में सड़क किनारे बम मिलने से सनसनी फैल गई। उसके बाद पुलिस को बम मिलने की सूचना दी गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर बाबरगंज थानेदार रविशंकर सहित अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे। बरामद बम सड़क किनारे एक पन्नी में लपेटा हुआ था। स्थानीय पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी। उसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने के लिए वहां पर बम रखा है। आसपास कई लोगों से पूछताछ भी की गई पर बम रखने वाले की पहचान नहीं हो सकी। 


वहीं, इस घटना के बाद  पुलिस वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। चुनाव का समय होने की वजह से पुलिस सतर्क है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं लग लगी है कि बम रखने वाला कौन है और कहां से यह बम लाया गया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। लोगों के मुताबिक यह शरारती तत्वों का काम हो सकता है।