ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में की तोड़फोड़; लाठीचार्ज

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में जमकर तोड़फोड़ की है। जिसके बाद पुलिस

बिहार: सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में की तोड़फोड़; लाठीचार्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में जमकर तोड़फोड़ की है। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।


दरअसल, दलसिंहसराय में गिट्टी लदे ट्रक के पलटने से ट्रक के नीचे दबकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक बेगूसराय जिला के समसीपुर दियारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना कपना पड़ा है। गुस्साए लोगों ने डायल 112 की गाड़ी पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है।


मौके पर काफी तनाव बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस कर्मी वाहन चालकों से अवैध वसूली में लगे रहते है जिससे बचने के लिए बड़े वाहन चालक तेजी से निकलने की कोशिश करते है और इसी क्रम में ओवर लोडेड गिट्टी भरा ट्रक एनएच 28 पर पलट गया और बगल से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक उसके चपेट में आ गये। लोगों ने शव के साथ एनएच-28 जाम को जाम कर रखा था, तभी पुलिस पहुंची और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता