ब्रेकिंग
पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

सड़क हादसे में निगमकर्मी के पत्नी की मौत, पहले बाइक ने मारी टक्कर फिर मिनी बस ने कुचला; 4 साल का बच्चा भी जख्मी

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। हाल

सड़क हादसे में निगमकर्मी के पत्नी की मौत, पहले बाइक ने मारी टक्कर फिर मिनी बस ने कुचला; 4 साल का बच्चा भी जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। हालांकि, सड़क हादसे के मामलों में कमी लाने को लेजर राज्य सरकार और ट्रैफिक पुलिस के साथ कई सामाजिक संस्था के तरफ से भी जागरूकता अभियान चलाया जाता है। लेकिन, बाबजूद इसके बढ़ती संख्या पर लगाम लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहारशरीफ के मामू-भगिना होटल के पास तेज रफ़्तार बाइक का कहर देखने को मिला। यहां सबसे पहले एक तेज बाइक ने लूना बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद यह बाइक सवार जब आगे बढ़ा तो फिर एक मिनी बस ने इस बाइक सवार को कुचल डाला। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि, उसका महज 4 साल का एक छोटा बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया। 


वहीं, इस घटना में मृतिका की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के खपुरा गांव के रहने बाला हीरा दास की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति हीरा दास बिहारशरीफ नगर निगम का सफाई कर्मी है। बुधवार को वो अपने ससुराल दहपर से पत्नी और 4 साल के बेटा के साथ लूना पर सवार होकर नगरनौसा जा रहा था।


उसी दौरान दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू भगिना के पास लूना गाड़ी में बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे पत्नी और बच्चा सड़क पर गिर गया।  उसी दौरान एक मिनी बस महिला को कुचल दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां  चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया और जख़्मी बालक का इलाज जारी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता