ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में दूल्हा समेत दो की मौत, घर में आज से शुरू होने वाली थी रस्म

BETTIAH : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में दो युवक की जान चली गई है। इस घटना

BIHAR NEWS  : सड़क हादसे में दूल्हा समेत दो की मौत, घर में आज से शुरू होने वाली थी रस्म
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में दो युवक की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। अब मामले की जांच जारी है। 


जानकारी के अनुसार,  बेतिया में दो भाइओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत से शादी वाले घर में मातम का माहौल पसर गया। एक युवक की शादी होने वाली थी। यह मामला मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के अहिरवलिया सुखलही गांव से जुरा है। ग्रामीण किशोर राम के 19 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार और शर्मा राम के 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार उर्फ गोलू के वाहन से ठोकर से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।


बताया जा रहा है कि धनंजय कुमार और अजय कुमार नरकटियागंज थाना के हरदिया अपने संबंधी के यहां गये हुये थे। गुरुवार की रात बाइक से अपने घर लौटने के दौरान शिकारपुर थाना के सिसवा गांव के समीप किसी वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गयी। गुरुवार की रात करीब एक बजे जब शिकारपुर पुलिस के द्वारा मृतकों के घर पर घटना की जानकारी दी गयी तो परिजनों में कोहराम मच गया।


इधर, मृतक धनंजय कुमार की शादी होने वाली थी। शुक्रवार के दिन ही शादी के लिए पूजाई की रस्म होने वाली थी। धनंजय बाहर रहकर नौकरी करता था और छठ पर्व में घर आया था। धनंजय के घर उसकी पूजाई होने के लिए सारी तैयारी की जा रही थी तब तक गुरुवार के अर्धरात्रि जैसी ही सूचना मिली कि वाहन के ठोकर से वह असमय मौत के गाल में समा गया। इस पर परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। घर में इकलौते पुत्र होने से परिजन बेसुध पड़े हुए हैं।