सड़क दुर्घटना में राजद नेता गंभीर रूप से जख्मी, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 29, 2020, 9:30:12 AM

सड़क दुर्घटना में राजद नेता गंभीर रूप से जख्मी, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में राजद नेता गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल शख्स की पहचान राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष सुधीर सिंह के रूप में की गई है. 


घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना अंतर्गत जालिमटोल सड़क स्थित मोड़ की है. बताया जा रहा है कि सुधीर सिंह अपनी बेटी से मिलने जालिम जालिम ढोल बाइक से जा रहे थे. उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. 


परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां फिलहाल वह इलाजरत हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.