ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

सादगी के साथ वोटरों को लुभा रहे प्रदीप जोशी, बेरोजगारों की सरकार बनाने निकले हैं

SASARAM : युवाओं और बेरोजगारी की समस्या को केंद्र में रखकर बिहार के चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक प्रदीप जोशी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. प्रदीप जोशी डेहरी विधानसभा सी

सादगी के साथ वोटरों को लुभा रहे प्रदीप जोशी, बेरोजगारों की सरकार बनाने निकले हैं
Anamika
2 मिनट

SASARAM : युवाओं और बेरोजगारी की समस्या को केंद्र में रखकर बिहार के चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक प्रदीप जोशी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. प्रदीप जोशी डेहरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं और वह लगातार कोरोना काल में सादगी के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. राष्ट्र सेवा दल के अध्यक्ष प्रदीप जोशी सुबह से लेकर शाम तक वोटरों के बीच खुद पैदल चलते हुए संपर्क स्थापित कर रहे हैं.

प्रदीप जोशी ने अबकी बार बेरोजगारों की सरकार का नारा देते हुए राष्ट्र सेवा दल के एजेंडे में इसे शामिल किया है. विधानसभा की कई सीटों पर उनकी पार्टी ने उम्मीदवार उतारा है और वह खुद डेहरी विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. बिना किसी तामझाम के वह अपना जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. उन्होंने डेहरी बाजार इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया और इसके अलावा वह विधानसभा क्षेत्र के छोटे-छोटे बाजार वाले इलाके में भी वोटरों से संपर्क साध रहे हैं.

प्रदीप जोशी ने कहा है कि युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. पलायन बिहार की नियति बन चुकी है और जो लोग भी कोरोना काल में लौट कर वापस आए वह रोजगार के लिए तरस रहे हैं. सरकार की तमाम विफलताओं के बीच हमने बेरोजगारों की सरकार बनाने का वादा किया है और उन्हें युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.