ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सब्जी खरीदने बाजार गये युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

VAISHALI: वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चकमकरन हाई स्कूल ग्राउंड में रविवार की शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही यु

सब्जी खरीदने बाजार गये युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चकमकरन हाई स्कूल ग्राउंड में रविवार की शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गयी। 


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। वही मृतक की पहचान हिलालपुर निवासी अनिल कुमार के 20 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। 


परिजनों ने बताया कि अमरजीत शाम को अपने घर से बाजार सब्जी खरीदने के लिए बाइक से निकला था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों में गोली मार अमरजीत की हत्या कर दी। मृतक जिले से बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करता था और तीन भाईयों में मांझिल था। बताया जाता है कि एक साल पहले  मृतक अमरजीत के चाचा पंकज कुमार को भी अपराधियों ने गोली मारी थी जो पैर में लगी थी। 


मौके पर पहुंचे वैशाली एसपी घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रहे हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही इलाके में इस घटना से दहशत का माहौल है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता