ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगा

रुपौली विधानसभा उपचुनाव : ECI ने जारी किया वोटिंग डेट : लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने दिया था जेडीयू से इस्तीफा

PATNA : लोकसभा चुनाव के बाद अब पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। आगामी 10 जुलाई को वहां मतदान होगा। यह व

रुपौली विधानसभा उपचुनाव : ECI ने जारी किया वोटिंग डेट : लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने दिया था जेडीयू से इस्तीफा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के बाद अब पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। आगामी 10 जुलाई को वहां मतदान होगा। यह विधानसभा सीट बीमा भारती के पाला बदल और इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। इसके बाद अब आयोग वहां चुनाव को लेकर सूचना जारी कर दी है। 


चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 जून तक नामांकन के प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले यहां चुनाव करवाए जाने को लेकर 14 जून को  नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उसके बाद 24 जून को नामांकन फॉर्म की जांच की जाएगी। उसके बाद 26 जून तक कैंडिडेट अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। वहीं, मतदान की तारीख 10 जुलाई तय की गई है। इसके बाद 13 जुलाई को होगी मतगणना होगी। 


मालूम हो कि रुपौली विधानसभा सीट से विधायक रही बीमा भारती ने 10 अप्रैल को अपने विधायकी के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण अपनी विधायकी छोड़ी थी। बिहार विधानसभा सचिवलाय ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी किया था। उसके बाद वह पूर्णिया लोकसभा सीट से राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ी, लेकिन वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई और उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। 


उधर, गया लोकसभा सीट से जीतने वाले जीतनराम मांझी इमामगंज से विधायक हैं। जबकि आरा लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले सुदामा प्रसाद सीपीआईएमएल के टिकट पर तरारी से विधायक चुने गये थे। ऐसे में इन सीटों पर भी चुनाव करवाया जाएगा और इसको लेकर भी चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।