ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

रूपेश हत्याकांड : आरोपी रितुराज की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रिजर्व रखा

PATNA : पटना के बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड के आरोपी रितुराज की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या 12 जनवरी को प

रूपेश हत्याकांड : आरोपी रितुराज की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रिजर्व रखा
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पटना के बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड के आरोपी रितुराज की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या 12 जनवरी को पटना में कर दी गई थी। पुलिस ने 3 फरवरी को इस मामले का खुलासा किया था और रितुराज को मुख्य आरोपी बताते हुए यह दावा किया था कि रोड रेज की घटना के कारण रितुराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर रुपेश की हत्या की थी। 


इस मामले में पुलिस ने ऋतुराज को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी। पटना पुलिस ने हत्याकांड में शामिल बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर देने का दावा भी करती रही है लेकिन अब तक के बाकी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इधर ऋतुराज की तरफ से पटना के एसीजेएम कोर्ट में दायर की गई नियमित जमानत अर्जी पर शनिवार को सुनवाई पूरी कर ली गई। एसीजेएम कोर्ट में बचाव पक्ष के वकील और अभियोजन पक्ष के वकीलों ने बहस की दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 


इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में पटना पुलिस की तरफ से जांच कर रही एसआईटी टीम ने रितुराज को उसके घर रामकृष्णा नगर थाना इलाके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से आर्म्स बरामद करने का दावा करते हुए पहले आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा बाद में रितुराज के इकबालिया बयान के तहत उसके खिलाफ रूपेश सिंह की हत्या का केस भी दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले में रितुराज की पत्नी साक्षी ने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। साक्षी की तरफ से पटना सीजेएम कोर्ट में केस भी दर्ज किया गया है। जिसमें पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के साथ-साथ तक कई अन्य थानेदारों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब सबको इस बात का इंतजार है कि कोर्ट रितुराज की जमानत अर्जी पर क्या फैसला सुनाता है।

टैग्स