ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

RRB NTPC रिजल्ट में गड़बड़ी के बाद रेलवे ने बदले नियम.. अब हर पद पर 20 गुना रिजल्ट, ग्रुप डी की एक ही परीक्षा

PATNA : रेलवे ने भर्ती बोर्ड के लेवल-1 और एनटीपीसी परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मानते हुए एक बड़ा फैसला किया है. रेलवे ने अब ग्रुप डी कर्मचा

RRB NTPC रिजल्ट में गड़बड़ी के बाद रेलवे ने बदले नियम.. अब हर पद पर 20 गुना रिजल्ट, ग्रुप डी की एक ही परीक्षा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रेलवे ने भर्ती बोर्ड के लेवल-1 और एनटीपीसी परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मानते हुए एक बड़ा फैसला किया है. रेलवे ने अब ग्रुप डी कर्मचारियों की भर्ती के लिए होने वाली लेवल-1 की एक ही परीक्षा कराने का निर्ण लिया है. उच्च स्तरीय समिति की रेलवे बोर्ड को दी रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया गया है.


पहले दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होती थीं. रेलवे कहा है कि एनटीपीसी के रिक्त पदों के लिए दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या अलग-अलग श्रेणियों में रिक्त पदों से 20 गुना अधिक होगी. पहले क्वालीफाई घोषित उम्मीदवार क्वालीफाई ही रहेंगे और शॉर्टलिस्ट होने वाले अतिरिक्त उम्मीदवारों की सूचना अलग से दी जाएंगी. सभी वेतन स्तरों के पुनरीक्षित परिणाम अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित कर दिए जाएंगे. लेवल-6 के लिए सीबीटी-दो मई में होगी.


बता दें कि जूनियर क्लर्क से लेकर स्टेशन मास्टर तक एनटीपीसी के 35,281 पदों के लिए भर्ती अभियान के विरोध में इस महीने के शुरू में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे. रेलवे भर्ती बोर्ड के लेवल-1 और एनटीपीसी परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मानते हुए यह फैसला हुआ है. पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद इस निर्णय की जानकारी दी गई.


रेलवे ने कहा है कि एनपीसी और ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों ने जो आपत्तियां दर्ज कराई थीं उन्हें देखते हुए रेलवे ने 26 जनवरी 2022 को मामले को देखने के लिए एक कमिटी का गठन किया था. कमिटी ने अपने सुझाव मंत्रालय को दिए हैं जिसके अनुसार कुछ अहम फैसले लिए गए हैं.


RRB NTPC रिजल्ट में गड़बड़ी के बाद रेलवे ने बदले नियम.. अब हर पद पर 20 गुना रिजल्ट, ग्रुप डी की एक ही परीक्षा

टैग्स