ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

‘रोने-धोने के लिए अभी बहुत वक्त है’ विशेष सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर हमला

DELHI: केंद्र सरकार 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संसद के विशेष सत्र का आज से आगाज हो रहा है। अब से थोड़ी देर बाद ही विशेष सत्र की शुरुआत होगी। विशेष सत्र की शुर

‘रोने-धोने के लिए अभी बहुत वक्त है’ विशेष सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: केंद्र सरकार 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संसद के विशेष सत्र का आज से आगाज हो रहा है। अब से थोड़ी देर बाद ही विशेष सत्र की शुरुआत होगी। विशेष सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंझन I.N.D.I.A पर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, विपक्ष ने विशेष सत्र में 9 मुद्दों पर सरकार को घेरने का एजेंडा तय किया है। I.N.D.I.A के नेताओं ने बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर मीटिंग कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।इसको लेकर सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर 9 मुद्दे उठाए हैं। सोनिया गांधी ने पत्र में महंगाई, किसानों को एमएसपी, अदाणी, मणिपुर, हरियाणा हिंसा, जातीय जनगणना, केंद्र और राज्यों में टकराव, चीन सीमा और बाढ़ से राज्यों को हुए नुकसान जैसे मुद्दों को उठाया है। ऐसे में इस सत्र के भी हंगामेदार होने की संभावना है।


विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2047 में देश को विकसित बनाकर रहना है। अब जितने भी नए फैसले होने हैं, वे नए संसद भवन में होने हैं। अनेक प्रकार से ये महत्वपूर्ण ये सत्र है। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि छोटा सत्र है, ज्यादा से ज्यादा समय उनका मिले, उत्साह और उमंग के वातावरण में मिले। रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है करते रहिए।कुछ समय ऐसे होते हैं, जो विश्वास से भर देते हैं। पुरानी बुराइयों को छोड़कर और नए सदन में प्रवेश करने की उमंग और अच्छाइयों के साथ आगे बढ़ना है।