Hindi News / news / पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, मौके पर दो लड़कों की स्पॉट डेथ

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, मौके पर दो लड़कों की स्पॉट डेथ

1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Mar 15, 2020, 8:54:50 AM

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, मौके पर दो लड़कों की स्पॉट डेथ

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना के पालीगंज से आ रही है. जहां तेज रफ्तार की कहर ने असमय दो युवकों की जिंदगी ले ली. इस दर्दनाक सड़क हादसे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. 

मामला पालीगंज के सिंगोड़ी थाना इलाके के नरहरी गांव की है. मृतकों की पहचान नरहरी गांव के ही रहने वाले सुजान कुमार और विपिन कुमार के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुजान और विपिन पालीगंज की तरफ से बाइक से लौट रहे थे. जहां भीषण रोड़ एक्सीडेंट में दोनों की मौत हो गई. 

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. दोनों युवकों के डेड बॉड़ी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है.