ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

RJD विधानमंडल दल की बैठक, बजट सत्र में नीतीश सरकार को घेरने की बनी रणनीति

PATNA : सोमवार को आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. जिसमें पार्टी के विधायक औ

RJD विधानमंडल दल की बैठक, बजट सत्र में नीतीश सरकार को घेरने की बनी रणनीति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सोमवार को आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. जिसमें पार्टी के विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए. इनके अलावा आरजेडी के वरिष्ठ नेता भी इस मीटिंग में पहुंचे. विधानमंडल दल की इस अहम बैठक में पार्टी ने बजट सत्र के दौरान नीतीश सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की.


आरजेडी के विधानमंडल दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों और पार्षदों को सदन में सरकार को घेरने की विस्तृत जानकारी दी. विपक्ष ने उन तमाम मुद्दों पर काफी विशेष रूप से चर्चा की, जिसपर सरकार के चक्रव्यूह को तोडा जा सके. सरकार की नीतियों का विरोध किया जा सके. 


इस बैठक में मौजूद आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के विधायकों और पार्षदों को सदन की रीतिनीति से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं में क्या खामियां हैं, आप उसे पटल पर रखें. स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को भी उठायें. अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताएं. विधानसभा और विधान परिषद में सत्ताधारी सदस्यों के विरोध के दौरान संयमित व्यवहार प्रदर्शित करें.

टैग्स