ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

राजद सुप्रीमो ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अगले महीने ही गिर जाएगी मोदी सरकार

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल का आज 28वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की तरफ से भव्य आयोजन किया गया। आरजेडी के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बड़ी

राजद सुप्रीमो ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अगले महीने ही गिर जाएगी मोदी सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: राष्ट्रीय जनता दल का आज 28वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की तरफ से भव्य आयोजन किया गया। आरजेडी के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। 


इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। कहा कि अगले महीने अगस्त में मोदी की सरकार गिर जाएगी। 


लालू यादव ने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार के गिरने के बाद देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। दिल्ली की मोदी सरकार बिलकुल कमजोर है। हो सकता है कि अगस्त में यह सरकार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आरजेडी को मजबूत बनाने को कहा। यह काम बहुत जरूरी है पार्टी मजबूत होगी तो हम सब भी मजबूत होंगे। 


RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यह भी दावा किया कि बिहार में कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकता है। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कमजोर सरकार कभी भी चुनाव करा सकती है।

राजद सुप्रीमो ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अगले महीने ही गिर जाएगी मोदी सरकार

राजद सुप्रीमो ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अगले महीने ही गिर जाएगी मोदी सरकार