ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

RJD नेता की हुई मौत, परिवार वालों से मिलने दरभंगा पहुंच गए तेजस्वी

DARBHANAGA : आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष जमाल अतहर रूमी की मौत के बाद उनके परिजनों का दर्द तेजस्वी यादव से देखा नहीं गया। पटना से निकले तेजस्वी यादव दरभंगा पहुंच गए और उन्होंने रूमी क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANAGA : आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष जमाल अतहर रूमी की मौत के बाद उनके परिजनों का दर्द तेजस्वी यादव से देखा नहीं गया। पटना से निकले तेजस्वी यादव दरभंगा पहुंच गए और उन्होंने रूमी के परिवार वालों से मुलाकात की है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 19 जुलाई की रात आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष जमाल अतहर रूमी की मौत हो गई थी। परिजनों ने मौत के लिए डॉक्टरी लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था। आज तेजस्वी यादव ने उनके परिवार वालों से मुलाकात कर उनको दिलासा दिया। 


तेजस्वी यादव ने आज रूमी के परिवार वालों से मुलाकात की और उनको धैर्य से काम लेने को कहा। तेजस्वी यादव के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद थे। रूमी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की शिकायत पर तेजस्वी यादव ने दरभंगा के वरीय अधिकारियों से बातचीत भी की। परिजनों का कहना है कि जमाल अतहर रूमी को सांस लेने में तकलीफ के बाद वह डीएमसीएच लेकर गए थे जहां डॉक्टरों ने उनका ठीक तरीके से इलाज नहीं किया। परिजनों का कहना है कि अगर रूमी का इलाज कोविड आईसीयू में किया जाता तो उनकी जान बच जाती लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा नहीं किया। 


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। अब तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। तेजस्वी यादव ने दरभंगा जिला प्रशासन से इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि दरभंगा के डीएम ने 4 लोगों की एक जांच टीम बनाकर 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता