ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

RJD ने तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया, विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा फैसला

PATNA : मंत्री श्याम रजक के लिए बाहें फैलाए राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. राष्ट्रीय जनता दल ने विधायक के प्रेमा चौधरी, महेश्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मंत्री श्याम रजक के लिए बाहें फैलाए राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. राष्ट्रीय जनता दल ने विधायक के प्रेमा चौधरी, महेश्वर यादव और फराज फातमी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इन सभी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया है.


आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने इस बात की जानकारी दी है. आलोक मेहता ने कहा है कि यह तीनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. लिहाजा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के निर्देश पर इन सभी को 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है.


आपको बता दें कि यह तीनों विधायक के पहले से ही जेडीयू में जाने का मन बना चुके हैं. महेश्वर यादव लगातार पार्टी में रहते हुए नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे थे जबकि फराज फातमी के पिता अली अशरफ फातमी ने जब से जदयू का दामन थामा, तब से फराज फातमी के जेडीयू में जाने की चर्चा तेज हो चुकी थी. 


उधर प्रेमा चौधरी का भी राष्ट्रीय जनता दल से मोह भंग हो चुका था. लिहाजा अब आरजेडी ने इन विधायकों के पाला बदलने से पहले खुद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता