Hindi News / news / पानी को बचाना बेहद जरुरी, राज्यसभा में सांसद मनोज झा ने कहा- पानी...

पानी को बचाना बेहद जरुरी, राज्यसभा में सांसद मनोज झा ने कहा- पानी के बिना होगा खाद्य संकट

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 26, 2019, 5:11:06 PM

पानी को बचाना बेहद जरुरी, राज्यसभा में सांसद मनोज झा ने कहा- पानी के बिना होगा खाद्य संकट

- फ़ोटो

DESK: राज्यसभा में बुधवार को देश में हो रहे जल संकट के बारे में चर्चा हुई. इस चर्चा में हिस्सा लेते हुए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि देश में भीषण जल संकट की हालत पैदा हो रही है जिससे निबटना बेहद जरुरी है. देशभर में पानी की समस्या को लेकर राज्यसभा में जल संकट पर बेहद गंभीर चर्चा हुई. इस चर्चा में  हिस्सा लेते हुए राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि वो बिहार के मिथिलांचल इलाके से आते हैं जहां साल के किसी महीने आमतौर पर जल संकट नहीं होता लेकिन अब उस इलाके में भी तालाब सूखने लगे हैं. हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा है. चर्चा के दौरान उन्होंने जल संचय के बारे में बोलते हुए कहा कि अगर जल संकट पर गंभीरता से पहल नहीं की गई तो देश में खाद्य संकट भी उत्पन्न हो सकता है कारण कि जल सीधे तौर पर खाद्यान्न से जुड़ा हुआ है.  अगर खेतों को पानी नहीं मिलेगा तो इससे फसल प्रभावित होंगे.