ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

RJD विधायक को हुआ कोरोना, संपर्क में आने वाले लोगों के बीच हड़कंप

PATNA: आरजेडी में कोरोना का संकट कम नहीं हो रहा है. सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद को सबसे पहले कोरोना हुआ. जैसे ही वह ठीक होकर लौट तो उसके बाद विधायक शहनवाज आलम को कोरोना हो गया ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: आरजेडी में कोरोना का संकट कम नहीं हो रहा है. सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद को सबसे पहले कोरोना हुआ. जैसे ही वह ठीक होकर लौट तो उसके बाद विधायक शहनवाज आलम को कोरोना हो गया है. 

शहनवाज आलम जोकीहाट से विधायक हैं. उनकी रिपोर्ट कल कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसके बाद संपर्क में आने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.  अब उनके संपर्क में आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. शहनवाज आलम को कोरोना का संक्रमण कैसे हुआ और वह किससे संपर्क में आए इसका पता लगाया जा रहा है. 

बिहार के कई नेताओं को हुआ कोरोना

बिहार के कई नेता कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं. मंत्री विनोद कुमार सिंह, औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके अलावे रघुवंश प्रसाद सिंह को भी कोरोना हुआ था, लेकिन वह ठीक होकर वापस घर लौट गए हैं. बिहार में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है. यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या दस हजार पार कर चुकी है. 

टैग्स