ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

पुराने खिलाड़ी निकले सेक्स रैकेट के आरोपी RJD विधायक अरूण यादव, दो साल पहले आधुनिक हथियारों के कारोबार में भी आया था नाम

PATNA: एक नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार कराने के मामले में सुर्खियों में आये RJD विधायक अरूण यादव पुराने खिलाड़ी निकले. पटना पुलिस की फाइल में उनका नाम खतरनाक हथियारों के सप्लायर

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: एक नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार कराने के मामले में सुर्खियों में आये RJD विधायक अरूण यादव पुराने खिलाड़ी निकले. पटना पुलिस की फाइल में उनका नाम खतरनाक हथियारों के सप्लायर के तौर पर भी दर्ज है. लालू-राबड़ी फैमिल की बेहद करीबी अरूण यादव पर पुलिस की जांच जितनी आगे बढ़ रह रही है उतनी ही चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. अरूण यादव पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है और किसी भी दिन उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. अरूण यादव पर हथियार के कारोबार का बेहद गंभीर आरोप सेक्स रैकेट में फंसे अरूण यादव पर एक और बेहद गंभीर आरोप सामने आया है. पटना पुलिस की फाइल में उनके खिलाफ सनसनीखेज मामला कैद है. विधायक पर AK-56 और AK-47 समेत दूसरे आधुनिक हथियार का कोराबार करने का आरोप है. मामला 2017 में ही दर्ज हुआ था. पटना के बिहटा समेत आस-पास के इलाके में आतंक का पर्याय बने रंजीत चौधरी को पुलिस ने 16 अगस्त 2017 को गिरफ्तार किया था. पुलिस के सामने दिये गये इकबालिया बयान में कुख्यात रंजीत चौधरी ने बताया था कि उसने विधायक अरूण यादव से AK-56 और AK-47 समेत दूसरे हथियार खरीदे थे. इन्हीं हथियारों के बल पर उसने पूरे इलाके में आतंक फैलाया था. रंजीत चौधरी ने स्वीकारा था कि विधायक अरूण यादव बालू के अवैध कारोबार करते हैं, जिसमें वो उनकी मदद करता है. FIRST BIHAR के पास उस इकबालिया बयान की कॉपी मौजूद है. सेक्स रैकेट में विधायक पर कस रहा शिकंजा गौरतलब है कि आरा में 12 साल की एक मासूम बच्ची से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. इस मामले में पुलिस के सामने दिये गये बयान से ये खुलासा हुआ कि लड़की को पटना सचिवालय के पास 28 नंबर के सरकारी बंगले में भेजा गया था. वो बंगला विधायक अरूण यादव का निकला. पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की को विधायक की तस्वीर दिखा कर पूछताछ की गयी है. लड़की ने एक इंजीनियर के पास भी भेजे जाने की बात कही थी. पुलिस ने इंजीनियर को उठा लिया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो विधायक के खिलाफ सबूत इकट्ठा किया जा रहा है और किसी भी क्षण उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. विधायक आरोपों से कर चुके हैं इंकार उधर विधायक अरूण यादव अपने उपर लगे आरोपों से इंकार कर चुके हैं. अरूण यादव के मुताबिक पटना के फ्लैट में वे खुद नहीं रहते बल्कि उनके आदमी रहते हैं. ऐसे में उन्हें कोई लड़की के फ्लैट में लाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता