ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

RJD का स्थापना दिवस: भैंस पर सवार होकर केक काटना पड़ा भारी, अचानक चारों खाने चित हो गए नेताजी

HAJIPUR: राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 27वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस के मौके पर पटना स्थित आरजेडी मुख्यालय समेत राज्य के तमाम जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इ

RJD का स्थापना दिवस: भैंस पर सवार होकर केक काटना पड़ा भारी, अचानक चारों खाने चित हो गए नेताजी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 27वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस के मौके पर पटना स्थित आरजेडी मुख्यालय समेत राज्य के तमाम जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी दौरान वैशाली में भैंस पर चढ़कर केक काटना एक आरजेडी नेता को भारी पड़ गया। भैंस अचानक बिदक गई और नेताजी चारों खाने चित हो गए। 


दरअसल, सत्ताधारी दल आरपेजी आज अपना 27वां स्थापना दिवस समारोह मना रही है। पूरे बिहार में कार्यकर्ता अपने अपने तरीके से पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे है। वैशाली में राजद कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और भैंस पर चढ़कर केक काटा हालांकि राजद कार्यकर्ता केदार यादव की कुछ अलग करने की सनक उनपर भारी पड़ गई और केक काटने के दौरान वे भैंस से गिरकर चोटिल हो गए।


मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी तरह से नीचे गिरे आरजेडी नेता को उठाकर बैठाया। सिर में चोट लगने के कारण उन्हें काफी देर तक दिन में तारे नजर आते रहे बाद में उनकी स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता