ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

हेमंत की सरकार में RJD कोटे से मंत्री बने सत्यानंद भोक्ता, एक सीट जीतने के बाद भी राजद को मिली मंत्रिमंडल में जगह

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक सीट पर जीतने वाली राजद को हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं. राजद कोटे से सत्यानंद भोक्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक सीट पर जीतने वाली राजद को हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं. राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने आज मंत्री पद की शपथ ली.

हेमंत सरकार में रामेश्वर उरांव ने ली मंत्री पद की शपथ, डीआईजी के पद से इस्तीफा देकर आए थे राजनीति में

इससे पहले भी रह चुके हैं मंत्री

सत्यानंद भोक्ता चतरा से राजद के सीट से इस बार चुनाव जीते हैं. वह इससे पहले भी दो बार चतरा से विधायक चुने गए थे. भोक्ता झारखंड के कृषि मंत्री भी रह चुके हैं. भोक्ता कई पार्टियों के सफर तय कर चुके हैं. इसमें बीजेपी और जेवीएम भी शामिल हैं.


सात सीटों पर राजद लड़ी थी चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में राजद ने जेएमएम के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. गठबंधन में जब सीटों का बंटवारा हुआ तो जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली थी. लेकिन जेएमएम को 30. कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर जीत मिली. चुनाव से पहले ही महागठबंधन ने हेमंत सोरेन को सीएम कैंडिडेट तय कर लिया था. बता दें कि जेवीएम ने भी हेमंत सरकार को समर्थन करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. इसके अलावे एनसीपी और एक निर्दलीय का भी समर्थन मिला हैं. कुल मिलाकर हेमंत को 52 विधायक को समर्थन सरकार बनाने के लिए मिला हैं.   

टैग्स