ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Bihar News: बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ NAAC, NBA और NIRF से मान्यता प्राप्त संस्थानों के छात्र ही शिक्षा ऋण का लाभ पाएंगे। बिना मूल्यांकन वाले संस्थानों के छात्र 2026-27 से इस योजना से वंचित रहेंगे।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना के तहत शिक्षा ऋण केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं को मिलेगा, जो NAAC, NBA या NIRF जैसी मान्यता प्राप्त एजेंसियों से मूल्यांकन प्राप्त शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों में पढ़ रहे हैं।


राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना मूल्यांकन वाले संस्थानों के छात्र 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। भागलपुर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक रवि रंजन ने बताया कि सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को NAAC, NBA और NIRF से मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया है।


उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों की मूल्यांकन अवधि समाप्त होने को है, उन पर भी यह नियम लागू होगा। मूल्यांकन नहीं कराने वाले संस्थानों का नाम आवेदन पोर्टल से हटा दिया जाएगा। भागलपुर जिले के कई निजी शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों के छात्र अब तक इस योजना का लाभ ले रहे थे, भले ही उनके संस्थान का किसी भी एजेंसी से मूल्यांकन नहीं हुआ हो। 


नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे संस्थानों के छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के दरवाजे बंद हो जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और छात्रों को मान्यता प्राप्त संस्थानों से पढ़ाई के बाद प्लेसमेंट में सुविधा मिलेगी।


निर्देश के अनुसार, फरवरी में निजी संस्थानों को मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिन संस्थानों का मूल्यांकन नहीं होगा, उन्हें विभाग की नई वेबसाइट पर अपनी असेसमेंट रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। इसके बाद इन संस्थानों को AISHE कोड जारी किया जाएगा।


भागलपुर जिले में कई निजी संस्थान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। छात्र लोन लेकर नर्सिंग, बीएड और अन्य कोर्स कर रहे हैं। लेकिन मूल्यांकन में देरी करने वाले संस्थानों के बच्चों को अब एजुकेशन लोन नहीं मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता