ब्रेकिंग
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

रिशा रानी मौर्य ने पूर्णिया का नाम किया रोशन, NEET एक्जाम में 811 रैंक हासिल कर डॉक्टर बनने का सपना किया साकार

PURNEA: पूर्णिया की बेटी रिशा रानी मौर्य ने ऑल इंडिया नीट परीक्षा में 811 रैंक प्राप्त कर पूर्णिया का नाम रोशन किया है। रिशा ने बताया कि कड़ी मेहनत एवं माता पिता के मार्गदर्शन

रिशा रानी मौर्य ने पूर्णिया का नाम किया रोशन, NEET एक्जाम में 811 रैंक हासिल कर डॉक्टर बनने का सपना किया साकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया की बेटी रिशा रानी मौर्य ने ऑल इंडिया नीट परीक्षा में 811 रैंक प्राप्त कर पूर्णिया का नाम रोशन किया है। रिशा ने बताया कि कड़ी मेहनत एवं माता पिता के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सही दिशा निर्देश का यह फल है। 


रिशा रानी ने यह सफलता दूसरी बार मे हासिल की है, इसके साथ ही उसका डॉक्टर बनने का सपना साकार हो गया। रिशा के पिता अवधेश कुमार मंडल ने बताया रिशा बचपन से ही पढने में तेज थी। उन्होंने बताया कि दसवीं तक मिलिया कान्वेंट में शिक्षा हासिल की, उसके बाद झारखंड से इंटर की। पढ़ाई की लालसा देखते हुए कोटा एलएन में दाखिला दिलाया, जिसके बाद यह सफलता हासिल की है।


रिशा की माँ रानी कुमारी अपनी बेटी की सफलता से खुश है। रिजल्ट आते ही बेटी का मुंह मीठा कराया। उन्होंने बताया कि कोटा में रहते हुए भी वह हमेशा अपने बैच में टॉपर रही है। आपको बता दे कि रिशा के पिता कृषि विभाग में कर्मचारी है। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री है। छठ पोखर स्थित आवास में पड़ोसी आकर बधाईया दे रहे है।


खुदरा खाद बीज बिक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने बधाई देते हुए कहा कि वे इस परिवार के करीब है। उन्होंने देखा कि कभी बेटा और बेटी में फर्क नहीं किया गया। बेटी को भी उसी तरह तन मन धन से पढ़ाया गया। रिशा ने जो आज यह उपलब्धि हासिल की है, इससे पूर्णिया के बेटियो को सिख मिलेगा और अभिभावक भी बेटियों को आगे बढ़ाएंगे। सच मे अवधेश मंडल जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सपने को साकार कर रहे है।

टैग्स