ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

रिम्स में इलाज छोड़ शराब पी रहे डॉक्टर, इसी में लालू प्रसाद भी हैं भर्ती

RANCHI: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में मरीज इलाज के लिए आते हैं. लेकिन यहां के डॉक्टर इलाज छोड़कर शराब पीने में मस्त रहते हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में मरीज इलाज के लिए आते हैं. लेकिन यहां के डॉक्टर इलाज छोड़कर शराब पीने में मस्त रहते हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इस हॉस्पिटल में ही कई सालों से चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद भर्ती हैं. उनका इलाज यही पर चल रहा है.

रिम्स के निर्देशक ने दी सफाई

बताया जा रहा है कि यह वीडियो नए साल की पार्टी का है. जिसके बाद राजनीति तेज हो गई है. उस हॉस्पिटल के कई डॉक्टरों ने ही सवाल खड़ा कर दिया है. कहा कि इस तरह की यह पहली घटना है.  यहां पर पढ़ाई होती है. छात्रों के हॉस्टल में शराब के खिलाफ छापेमारी भी होती है. ऐसे में अब संस्थान छात्रों को क्या जवाब देगा. किस हैसियत से छात्रों पर कार्रवाई करेगा. रिम्स के निर्देशक ने पूरे मामले पर सफाई दी है. डायरेक्टर डॉक्टर डीके सिंह ने कहा कि गेट टू गेदर पार्टी की व्यवस्था ऑडिटोरियम में की गई थी, लेकिन बारिश होने के कारण एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में इसे शिफ्ट करना पड़ा. एडमिनस्ट्रेटिव बिल्डिंग के कैफ्टेरिया में पार्टी की गई. पार्टी में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं थे.

कार्रवाई की मांग

पूर्व मंत्री और रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि झारखंड का रिम्स सबसे बड़ा हॉस्पिटल है. यहां पर इलाज के लिए दिन रात सैकड़ों गंभीर मरीजों के साथ-साथ हादसे में घायल लोगों को भर्ती के लिए लाया जाता है. इसके अलावे भी हजारों लोग इलाज के लिए रोज आते हैं. इस हॉस्पिटल के डॉक्टर शराब पीते हैं तो कई सवाल उठता है. अब देखना है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन इसको लेकर क्या कार्रवाई करते हैं.