1st Bihar Published by: 5 Updated Jul 09, 2019, 11:48:48 AM
- फ़ोटो
PATNA : पीएमसीएच में पीजी के छात्रों को फेल किए जाने के मामले की जांच कर रही कमेटी आज अपनी रिपोर्ट दे देगी। पीएमसीएच हड्डी विभाग के पूर्व एचओडी डॉ विजय कुमार पर पीजी के छात्रों ने यह आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर छात्रों को इंटरनल एग्जाम में फेल कर दिया। एग्जाम्स में फेल किए गए पीजी के छात्रों ने पिछले दिनों विरोध जताते हुए पीएमसीएच में कार्य बहिष्कार कर दिया था। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद सरकार और पीएमसीएच प्रशासन हरकत में आया और तत्काल डॉक्टर विजय कुमार को एचओडी के पद से हटा दिया गया। पीजी के छात्रों ने आरोप लगाया था कि एचओडी डॉ विजय कुमार उन पर एक खास कंपनी की दवा लिखने के लिए दबाव बनाते हैं। दवा नहीं लिखे जाने के कारण ही पीजी के छात्रों को एग्जाम में फेल कर दिया गया। हंगामा बढ़ने के बाद जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें गाइनी, सर्जरी और मेडिसिन के हेड के साथ-साथ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। यह कमेटी आज अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।