ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Jharkhand News: बदमाशों को खैनी देने से इनकार करना पड़ा भारी, झारखंड में बिहार के दो लोगों को गोलियों से भून दिया

DHANBAD: झारखंड के धनबाद में बदमाशों ने छोटी सी बात पर बिहार के दो लोगों को गोली मार दी। बदमाशों ने दोनों से खैनी मांगी थी, जब दोनों युवक ने खैनी देने से इनकार कर दिया तो इससे नारा

Jharkhand News: बदमाशों को खैनी देने से इनकार करना पड़ा भारी, झारखंड में बिहार के दो लोगों को गोलियों से भून दिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: झारखंड के धनबाद में बदमाशों ने छोटी सी बात पर बिहार के दो लोगों को गोली मार दी। बदमाशों ने दोनों से खैनी मांगी थी, जब दोनों युवक ने खैनी देने से इनकार कर दिया तो इससे नाराज होकर बदमाशों ने दोनों को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


दरअसल, बीसीसीएल के कुसुंडा कोलियरी साइडिंग में बदमाशों ने खैनी नहीं देने पर एक ड्राइवर और खलासी को गोली मारी है। ड्राइवर को चार गोली लगी है जबकि खलासी को दो गोलियां लगी हैं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दोनों घायलों की पहचान बिहार के बक्सर के रहने वाले उमाशंकर सिंह और नीतीश कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों ट्रक लेकर कोयला लाने धनबाद गए थे। कोयला लोडिंग के दौरान केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाश ट्रक के पास पहुंचे और खैनी की मांग की।


जब दोनों ने बदमाशों को खैनी देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने गाली गलौज शुरू कर दी और बाद में फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।