ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

रीतलाल यादव दानापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उतरेंगे

PATNA: दानापुर विधानसभा सीट पर दावेदारी तेज हो गई है। एमएलसी रीतलाल यादव ने ऐलान कर दिया है कि वह हर हाल में दानापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। निर्दलीय विधान पार्षद रीतलाल

रीतलाल यादव दानापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उतरेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA: दानापुर विधानसभा सीट पर दावेदारी तेज हो गई है। एमएलसी रीतलाल यादव ने ऐलान कर दिया है कि वह हर हाल में दानापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। निर्दलीय विधान पार्षद रीतलाल यादव ने कहा है कि एमएलसी रहते हुए वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा ठीक तरीके से नहीं कर पाए लिहाजा अब विधायक बनकर वह जनता की सेवा करेंगे।




 रीतलाल यादव ने कहा है कि एमएलसी के तौर पर उनका कार्यकाल नवंबर महीने के बाद से 7 महीने से ज्यादा नहीं बचा है और इसीलिए वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। रीतलाल यादव ने कहा है कि अगर किसी राजनीतिक दल से उन्हें उम्मीदवार बनाने का ऑफर आता है तो वह विचार करेंगे लेकिन अगर टिकट नहीं मिला तब भी वह निर्दलीय चुनाव जरूर लड़ेंगे। 

आपको बता दें कि फर्स्ट बिहार में आज ही यह खबर दिखाई है की दानापुर विधानसभा सीट से आरजेडी की तरफ से करिश्मा राय दावेदारी कर रही है करिश्मा राय ने दानापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रखा है ऐसे में इस बात की संभावना कम दिखाई देती है कि आरजेडी रीतलाल यादव को वहां उम्मीदवार बनाएगी।