ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

आरसीपी सिंह देंगे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, पीएम मोदी ने दे दिया संकेत

PATNA: जेडीयू नेता और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के राज्‍यसभा सदस्‍य का कार्यकाल आज यानी बुधवार को पूरा हो रहा है। वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहेंगे या नहीं, इसकी चर्चा अ

आरसीपी सिंह देंगे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, पीएम मोदी ने दे दिया संकेत
First Bihar
2 मिनट

PATNA: जेडीयू नेता और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के राज्‍यसभा सदस्‍य का कार्यकाल आज यानी बुधवार को पूरा हो रहा है। वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहेंगे या नहीं, इसकी चर्चा अब तेज़ हो गई है। दरअसल, जेडीयू ने आरसीपी सिंह का इस बार राज्‍यसभा चुनाव से पत्ता काट दिया था। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष ने पहले ही मंत्री पद से इस्‍तीफा देने के लिए इशारा किया था। हालांकि आरसीपी सिंह की तरफ से इस पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ़ कर दिया है कि आरसीपी सिंह कल इस्तीफा देंगे।



प्रधानमंत्री ने संकेत दे दिए हैं कि आरसीपी सिंह 7 जुलाई को राज्‍यसभा सदस्‍य के पद से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन, जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो यह है कि वे केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे। साथ ही मुख्तार अब्बास नकवी को भी राज्‍यसभा सदस्‍य के पद से इस्तीफा देना होगा। 



पिछले कई दिनों से लगातार आरसीपी सिंह से सवाल किया जा रहा था कि क्या राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा होने के बाद क्या वे केंद्रीय मंत्रिमंडल पद से भी इस्तीफा दे देंगे, लेकिन हर बार आरसीपी सिंह ने चुप्पी साध ली। यहां तक कि बीजेपी में शामिल होने के सवाल को भी RCP सिंह ने इग्नोर कर दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि राज्‍यसभा सदस्‍य के पद से इस्तीफा देने के बाद आरसीपी सिंह का राजनैतिक भविष्य क्या होगा। 


टैग्स