रांची SSP कौशल किशोर ने 5 थाना प्रभारी का किया तबादला, ममता कुमारी बनीं चुटिया थाने की थानेदार

रांची SSP कौशल किशोर ने 5 थाना प्रभारी का किया तबादला, ममता कुमारी बनीं चुटिया थाने की थानेदार

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में 5 थानेदार का तबादला SSP ने किया गया है। रांची एसएसपी ने तबादले की लिस्ट जारी की है। विधि व्यवस्था के मद्देनजर शहर के कई थाना प्रभारी बदल दिये गये हैं। चुटिया, डेली मार्केट, कांके, जगरनाथपुर और डोरण्डा के थानेदार को बदला गया है। जिसमें एक महिला पुलिस निरीक्षक भी शामिल हैं। 


पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी को चुटिया थाने का प्रभारी बनाया गया है तो वही अभियोजन कोषांग के मधुसूदन मोदक को डेलीमार्केट थाना का थानेदार बनाया गया है। जबकि पुलिस निरीक्षक आभास कुमार को कांके थाना का प्रभारी बनाया गया है। 


इम्तियाज अहसन जगरनाथपुर के थाना प्रभारी और लक्ष्मीकांत को डोरण्डा का थाना प्रभारी बनाया गया है। राजधानी में लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर यह तबादला किया गया है। रांची एसएसपी ने 5 थानेदारों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी है।