ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमान

मजबूरी में बच्ची के साथ खेत से सब्जी चुरा रही थी महिला, पड़ोसी के करंट देने से दोनों की हुई मौत

PATNA: महिला मजबूरी में अपनी 9 साल की बेटी के साथ दीवार फांदकर सब्जी चुरा रही थी. दीवार पर पड़ोसी ने बिजली का नंगा तार बिछाया था. जैसे ही महिला और बच्ची खेत में उतरी तो करंट लगने स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: महिला मजबूरी में अपनी 9 साल की बेटी के साथ दीवार फांदकर सब्जी चुरा रही थी. दीवार पर पड़ोसी ने बिजली का नंगा तार बिछाया था. जैसे ही महिला और बच्ची खेत में उतरी तो करंट लगने से महिला और बच्ची की मौत हो गई. यह घटना रांची की है. 

बच्चे सिर्फ चावल खाकर उब गए थे

लॉकडाउन में पति के बेरोजगार होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था. पैसे नहीं थे कि वह सब्जी खरीद सके. बच्चे सिर्फ चावल खाकर उब गए. इसलिए महिला अपनी बेटी के साथ दूसरे के खेत से सब्जी चुराने पर मजबूर हुई थी. महिला के दो बेटे हैं. एक 5 साल का और 4 साल का है. दोनों को पता भी नहीं है कि उनकी मां और बहन की मौत हो गई है. महिला के पति जतरू ने बताया कि उसकी पत्नी भी मजदूरी करती थी.लेकिन लॉकडाउन के कारण उसको भी रोजगार नहीं मिल रहा था. परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है.

पुलिस के जवान ने दिया था करंट

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस का जवान नया घऱ बना रहा था. उसके यहां से छड़ और सिमेंट की चोरी हो रही थी. जिसके कारण उसने दीवार पर बिजली का नंगा चार बिछाया था. परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि चंदाकर महिला और उसकी बेटी का अंतिम संस्कार किया गया .